Judges 14:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake mata pita n janate the ki yah bat yahova kee or se hotee haai, ki vah palishtaiyon ke virooddh danv ddoonddhta haai. us samay to palishtee israel par prabhuta karate the..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
(शिमशोन के माता पिता नहीं समझते थे कि यहोवा ऐसा ही होने देना चाहता है। यहोवा कोई रास्ता ढूँढ रहा था, जिससे वह पलिश्ती लोगों के विरुद्ध कुछ कर सके। उस समय पलिश्ती लोग इस्राएल के लोगों पर शासन कर रहे थे।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिमशोन के माता-पिता नहीं जानते थे कि यह बात प्रभु की ओर से है; क्‍योंकि प्रभु पलिश्‍ती जाति को उभाड़ने के लिए अवसर ढूँढ़ रहा था। उस समय पलिश्‍ती इस्राएलियों पर शासन करते थे।
Hindi Bible HHBD
उसके माता पिता न जानते थे कि यह बात यहोवा की ओर से होती है, कि वह पलिश्तियों के विरूद्ध दांव ढूंढता है। उस समय तो पलिश्ती इस्राएल पर प्रभुता करते थे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके माता–पिता न जानते थे कि यह बात यहोवा की ओर से है, कि वह पलिश्तियों के विरुद्ध दाँव ढूँढ़ता है। उस समय तो पलिश्ती इस्राएल पर प्रभुता करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यद्यपि उसके माता-पिता को यह मालूम न था कि यह याहवेह की योजना थी, क्योंकि वह फिलिस्तीनियों से बदले का अवसर खोज रहा था, इस समय फिलिस्ती इस्राएल पर शासन कर रहे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके माता पिता न जानते थे कि यह बात यहोवा की ओर से है #, कि वह पलिश्तियों के विरुद्ध दाँव ढूँढ़ता है। उस समय तो पलिश्ती इस्राएल पर प्रभुता करते थे।