Judges 15:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab teen hajar yahoodee puroosh aeetam nam chattan kee darar men jakar shaimashaen se kahane lage, kya too naheen janata ki palishtee ham par prabhuta karate haain? fir too ne ham se aeesa kyon kiya haai? us ne un se kaha, jaaisa unhon ne mujh se kiya tha, vaaisa hee maain ne bhee un se kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहूदा के परिवार समूह के तीन हज़ार व्यक्ति शिमशोन के पास गये। वे एताम की चट्टान की गुफा में गए। उन्होंने उससे कहा, “तुमने हम लोगों के लिए क्या विपत्ती खड़ी कर दी है? क्या तुम्हें पता नहीं है कि पलिश्ती लोग वे लोग हैं जो हम पर शासन करते हैं?” शिमशोन ने उत्तर दिया, “उन्होंने मेरे साथ जो किया उसका मैने केवल बदला दिया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: यहूदा प्रदेश के तीन हजार सैनिक ऐटाम की चट्टान की गुफा को गए। उन्‍होंने शिमशोन से कहा, ‘क्‍या तुम यह नहीं जानते कि पलिश्‍ती हम पर राज्‍य करते हैं? तब तुमने हमारे प्रति यह कार्य क्‍यों किया?’ शिमशोन ने उनसे कहा, ‘जैसा उन्‍होंने मेरे साथ किया था वैसा ही मैंने उनके साथ किया।’
Hindi Bible HHBD
तब तीन हजार यहूदी पुरूष ऐताम नाम चट्टान की दरार में जाकर शिमशोन से कहने लगे, क्या तू नहीं जानता कि पलिश्ती हम पर प्रभुता करते हैं? फिर तू ने हम से ऐसा क्यों किया है? उस ने उन से कहा, जैसा उन्हों ने मुझ से किया था, वैसा ही मैं ने भी उन से किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तीन हज़ार यहूदी पुरुष एताम नामक चट्टान की दरार में जाकर शिमशोन से कहने लगे, “क्या तू नहीं जानता कि पलिश्ती हम पर प्रभुता करते हैं? फिर तू ने हम से ऐसा क्यों किया है?” उसने उनसे कहा, “जैसा उन्होंने मुझ से किया था; वैसा ही मैं ने भी उनसे किया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये यहूदिया के रहनेवाले तीन हज़ार लोग एथाम की चट्टान पर जाकर शिमशोन से कहने लगे, “क्या तुम भूल गए कि फिलिस्तीनी हमारे शासक हैं? तुमने हमारे साथ यह क्या कर डाला है?” शिमशोन ने उन्हें उत्तर दिया, “जैसा उन्होंने मेरे साथ किया, वैसा ही मैंने भी उनके साथ किया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तीन हजार यहूदी पुरुष एताम नामक चट्टान की दरार में जाकर शिमशोन से कहने लगे, “क्या तू नहीं जानता कि पलिश्ती हम पर प्रभुता करते हैं? फिर तूने हम से ऐसा क्यों किया है?” उसने उनसे कहा, “जैसा उन्होंने मुझसे किया था, वैसा ही मैंने भी उनसे किया है।”