Judges 15:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah lahee tak a gaya tha, ki palishtee usako dekhkar lalakarane lage tab yahova ka atma us par bal se utara, aur usakee banhon kee raassaiyan ag men jale huae san ke saman ho gai, aur usake hathon ke bandhan manon galakar toott pade.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब शिमशोन लही नामक स्थान पर पहुँचा तो पलिश्ती लोग उससे मिलने आए। वे प्रसन्नता से शोर मचा रहे थे। तब यहोवा की आत्मा बड़ी शक्ति से शिमशोन में आई। उसके ऊपर की रस्सियाँ ऐसी कमज़ोर हो गई जैसे मानो वे जल गई हों। रस्सियाँ उसके हाथों से ऐसे गिरीं मानो वे गल गई हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब शिमशोन लेही नगर पहुँचा तब पलिश्‍ती विजय के नारे लगाते हुए उससे भेंट करने के लिए आए। तब प्रभु का आत्‍मा वेगपूर्वक शिमशोन पर उतरा। उसकी बाहों पर बंधी रस्‍सियाँ आग से जले हुए सन के रेशों के समान हो गईं। उसके हाथों के बन्‍धन मानो गल कर टूट गए।
Hindi Bible HHBD
वह लही तक आ गया था, कि पलिश्ती उसको देखकर ललकारने लगे; तब यहोवा का आत्मा उस पर बल से उतरा, और उसकी बांहों की रस्सियां आग में जले हुए सन के समान हो गईं, और उसके हाथों के बन्धन मानों गलकर टूट पड़े।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह लही तक आ गया तो पलिश्ती उसको देखकर ललकारने लगे; तब यहोवा का आत्मा उस पर बल से उतरा, और उसकी बाँहों की रस्सियाँ आग में जले हुए सन के समान हो गईं, और उसके हाथों के बंधन मानों गलकर टूट पड़े।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे लेही पहुंचे, फिलिस्तीनी उससे मिलने के लिए चिल्लाते हुए आ गए. याहवेह का आत्मा सामर्थ्य में शिमशोन पर उतरा. उसकी बांधी गई रस्सियां ऐसी हो गईं जैसे आग में जला हुआ सन. उसके बंधन उसके हाथों से गिर पड़े.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह लही तक आ गया पलिश्ती उसको देखकर ललकारने लगे; तब यहोवा का आत्मा उस पर बल से उतरा, और उसकी बाँहों की रस्सियाँ आग में जले हुए सन के समान हो गईं, और उसके हाथों के बन्धन मानो गलकर टूट पड़े।