Judges 15:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab usako badee pyas lagee, aur us ne yahova ko pukar ke kaha too ne apane das se yah bada chhuttkara karaya haai fir kya maain ab pyason marake un khtanaheen logon ke hath men paoon?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शिमशोन को बहुत प्यास लगी थी। इसलिए उसने यहोवा को पुकारा। उसने कहा, “मैं तेरा सेवक हूँ। तूने मुझे यह बड़ी विजय दी है। क्या अब मुझे प्यास से मरना पड़ेगा? क्या मुझे उनसे पकड़ा जाना होगा जिनका खतना नहीं हुआ है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिमशोन को बड़ी प्‍यास लगी। उसने प्रभु को पुकारा। उसने कहा, ‘तूने अपने सेवक के हाथ में यह महान् विजय प्रदान की है। अब क्‍या मैं प्‍यास से मर जाऊंगा, और बेखतना पलिश्‍तियों के हाथ में पड़ जाऊंगा?’
Hindi Bible HHBD
तब उसको बड़ी प्यास लगी, और उस ने यहोवा को पुकार के कहा तू ने अपने दास से यह बड़ा छुटकारा कराया है; फिर क्या मैं अब प्यासों मरके उन खतनाहीन लोगों के हाथ में पडूं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसको बड़ी प्यास लगी, और उसने यहोवा को पुकार के कहा, “तू ने अपने दास से यह बड़ा छुटकारा कराया है; फिर क्या मैं अब प्यासों मरके उन खतनाहीन लोगों के हाथ में पड़ूँ?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह बहुत ही प्यासा हो गया. उसने इन शब्दों में याहवेह की दोहाई दी, “आपने अपने सेवक को यह महान विजय दी है; अब क्या मैं इस प्यास के कारण इन खतना-रहित लोगों द्वारा मारा जाऊंगा?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसको बड़ी प्यास लगी, और उसने यहोवा को पुकारके कहा, “तूने अपने दास से यह बड़ा छुटकारा कराया है; फिर क्या मैं अब प्यासा मर के उन खतनाहीन लोगों के हाथ में पड़ूँ?”