Judges 15:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usake sasur ne kaha, maain sachamuch yah janata tha ki too us se baair hee rakhta haai, isaaliye maain ne use tere sangee ko byah diya. kya usakee chhottee baahin us se sundar naheen haai? usake badale usee ko byah le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके पिता ने शिमशोन से कहा, “मैंने सोचा कि तुम सचमुच अपनी पत्नी से घृणा करते हो अत: विवाह में सम्मिलित सबसे अच्छे व्यक्ति को मैंने उसे पत्नी के रुप में दे दिया। उसकी छोटी बहन उससे अधिक सुन्दर है। उसकी छोटी बहन को ले लो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके ससुर ने कहा, ‘मुझे पूर्ण निश्‍चय हो गया था कि तुम वास्‍तव में अपनी पत्‍नी से घृणा करने लगे हो। इसलिए मैंने उसे तुम्‍हारे वर-सखा को दे दिया। उसकी छोटी बहिन उससे अधिक सुन्‍दर है। अत: उसके बदले में उसकी छोटी बहिन को ले लो।’
Hindi Bible HHBD
और उसके ससुर ने कहा, मैं सचमुच यह जानता था कि तू उस से बैर ही रखता है, इसलिये मैं ने उसे तेरे संगी को ब्याह दिया। क्या उसकी छोटी बहिन उस से सुन्दर नहीं है? उसके बदले उसी को ब्याह ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसके ससुर ने कहा, “मैं सचमुच यह जानता था कि तू उस से बैर ही रखता है, इसलिये मैं ने उसका तेरे संगी से विवाह कर दिया। क्या उसकी छोटी बहिन उससे सुन्दर नहीं है? उसके बदले उसी से विवाह कर ले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके ससुर ने उससे कहा, “मुझे तो यह लगा कि तुम्हें उससे घोर नफरत हो गई है; इसलिये मैंने उसे तुम्हारे साथी को दे दिया है. सुनो, क्या उसकी छोटी बहन उससे अधिक सुंदर नहीं है? अपनी पत्नी के स्थान पर तुम उसकी छोटी बहन को ले लो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसके ससुर ने कहा, “मैं सचमुच यह जानता था कि तू उससे बैर ही रखता है, इसलिए मैंने उसका तेरे साथी से विवाह कर दिया # । क्या उसकी छोटी बहन उससे सुन्दर नहीं है? उसके बदले उसी से विवाह कर ले।”