Judges 15:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab paalishtee poochhne lage, yah kis ne kiya haai? logon ne kaha, us timnee ke damad shaimashaen ne yah isaliye kiya, ki usake sasur ne usakee patnee use sangee ko byah dee. tab paalishtaiyon ne jakar us patnee aur usake pita donon ko ag men jala diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पलिश्ती लोगों ने पूछा, “यह किसने किया?” किसी ने उनसे कहा, “तिम्ना के व्यक्ति के दामाद शिमशोन ने यह किया है। उसने यह इसलिए किया कि उसके ससुर ने शिमशोन की पत्नी को उसके विवाह के समय उपस्थित सबसे अच्छे व्यक्ति को दे दी।” अत: पलिश्ती लोगों ने शिमशोन की पत्नी और उसके ससुर को जलाकर मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पलिश्ती लोगों ने पूछा, ‘यह कार्य किसने किया है?’ उन्हें उत्तर मिला, ‘शिमशोन ने, जिसने तिम्नाह नगर के रहनेवाले की पुत्री से विवाह किया था। किन्तु उसके ससुर ने उसकी पत्नी ले ली, और उसके वर-सखा को दे दी’। अत: पलिश्ती शिमशोन के ससुर के घर पर चढ़ आए, और उन्होंने उसकी पत्नी और उसके ससुर को आग में जला दिया।
Hindi Bible HHBD
तब पलिश्ती पूछने लगे, यह किस ने किया है? लोगों ने कहा, उस तिम्नी के दामाद शिमशोन ने यह इसलिये किया, कि उसके ससुर ने उसकी पत्नी उसे संगी को ब्याह दी। तब पलिश्तियों ने जाकर उस पत्नी और उसके पिता दोनों को आग में जला दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब पलिश्ती पूछने लगे, “यह किसने किया है?” लोगों ने कहा, “उस तिम्नी के दामाद शिमशोन ने यह इसलिये किया, कि उसके ससुर ने उसकी पत्नी का उसके संगी से विवाह कर दिया।” तब पलिश्तियों ने जाकर उस पत्नी और उसके पिता दोनों को आग में जला दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिलिस्तीनी पूछताछ करने लगे, “किसने किया है यह?” और उन्हें बताया गया, “शिमशोन, तिमनी के दामाद ने, क्योंकि तिमनी ने उसकी पत्नी उसके साथी को दे दी है.” इसलिये फिलिस्तीनी आए और उसकी पत्नी और ससुर को जला दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब पलिश्ती पूछने लगे, “यह किसने किया है?” लोगों ने कहा, “उसके तिम्नाह के दामाद शिमशोन ने यह इसलिए किया, कि उसके ससुर ने उसकी पत्नी का उसके साथी से विवाह कर दिया।” तब पलिश्तियों ने जाकर उस पत्नी और उसके पिता दोनों को आग में जला दिया।