Judges 16:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne us se kaha, yadi maain aeesee nai nai rassaiyon se jo kisee kam men n ai hon kasakar bandha jau, to mera bal ghatt jaega, aur maain sadhaaran manushy ke saman ho jaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शिमशोन ने कहा, “कोई व्यक्ति मुझे नयी रस्सियों से बांध सकता है। वे मुझे उन रस्सियों से बांध सकते हैं जिनका उपयोग पहले न हुआ हो। यदि कोई ऐसा करेगा तो मैं इतना कमज़ोर हो जाऊँगा, जितना कोई अन्य व्यक्ति होता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिमशोन ने उससे कहा, ‘यदि पलिश्‍ती मुझे नई रस्‍सी से बांधें, जो अब तक काम में नहीं लाई गई है, तो मैं शक्‍तिहीन हो जाऊंगा। मैं साधारण आदमी के समान बन जाऊंगा।’
Hindi Bible HHBD
उस ने उस से कहा, यदि मैं ऐसी नई नई रस्सियों से जो किसी काम में न आई हों कसकर बान्धा जाऊं, तो मेरा बल घट जाएगा, और मैं साधारण मनुष्य के समान हो जाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उससे कहा, “यदि मैं ऐसी नई नई रस्सियों से जो किसी काम में न आईं हों कसकर बाँधा जाऊँ, तो मेरा बल घट जाएगा, और मैं साधारण मनुष्य के समान हो जाऊँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शिमशोन ने उसे उत्तर दिया, “यदि वे मुझे ऐसी रस्सियों से बांधें, जिनका उपयोग पहले किया नहीं गया है, मैं किसी भी अन्य व्यक्ति के समान निर्बल रह जाऊंगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उससे कहा, “यदि मैं ऐसी नई-नई रस्सियों से जो किसी काम में न आईं हों कसकर बाँधा जाऊँ, तो मेरा बल घट जाएगा, और मैं साधारण मनुष्य के समान हो जाऊँगा।”