Judges 16:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daleela ne nai nai raassaiyan lekar aur usako bandhakar kaha, he shaimashaen, palishtee teree ghaat men haain! kitane manushy to us kottree men dhaat lagaae huae the. tab us ne unako soot kee nain apanee bhujaon par se tod dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये दलीला ने कुछ नयी रस्सियाँ लीं और शिमोशन को बांध दिया। कुछ व्यक्ति अगले कमरे में छिपे थे। तब दलीला ने उसे आवाज दी, “शिमशोन, पलिश्ती लोग तुम्हें पकड़ने आ रहे हैं।” किन्तु उसने रस्सियों को सरलता से तोड़ दिया। उसने उन्हें धागे की तरह तोड़ डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दलीलाह ने नई रस्सियाँ लीं, और उनसे शिमशोन को बांध दिया। घात लगाने वाले उसके घर के भीतरी कमरे में बैठे थे। उसने शिमशोन से कहा, ‘शिमशोन! पलिश्तियों ने तुम पर हमला कर दिया।’ तब शिमशोन ने बांहों पर बन्धी रस्सियों को धागे के समान तोड़ दिया!
Hindi Bible HHBD
तब दलीला ने नई नई रस्सियां लेकर और उसको बान्धकर कहा, हे शिमशोन, पलिश्ती तेरी घात में हैं! कितने मनुष्य तो उस कोठरी में धात लगाए हुए थे। तब उस ने उनको सूत की नाईं अपनी भुजाओं पर से तोड़ डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दलीला ने नई नई रस्सियाँ लेकर और उसको बाँधकर कहा, “हे शिमशोन, पलिश्ती तेरी घात में हैं!” कितने मनुष्य उस कोठरी में घात लगाए हुए थे। तब उसने उनको सूत के समान अपनी भुजाओं पर से तोड़ डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दलीलाह ने वैसा ही किया. उसने शिमशोन को नई रस्सियों से बांध दिया. यह करने के बाद वह चिल्लाई, “शिमशोन! फिलिस्तीनी तुम्हें पकड़ने आ रहे हैं!” ये लोग कमरे में इसकी प्रतीक्षा ही कर रहे थे. शिमशोन ने अपनी बाहों पर बांधी गई इन रस्सियों को ऐसे तोड़ दिया, मानो उसकी बांहें धागों से बांधी गई हों.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दलीला ने नई-नई रस्सियाँ लेकर और उसको बाँधकर कहा, “हे शिमशोन, पलिश्ती तेरी घात में हैं!” कितने मनुष्य उस कोठरी में घात लगाए हुए थे। तब उसने उनको सूत के समान अपनी भुजाओं पर से तोड़ डाला।