Judges 16:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah dekhkar, ki us ne apane man ka sara bhed mujh se kah diya haai, daleela ne palishtaiyon ke saradaron ke pas kahala bheja, ki ab kee bar fir ao, kyonaki us ne apane man ka sab bhed mujhe bata diya haai. tab palishtaiyon ke saradar hath men roopaya liae huae usake pas gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दलीला ने देखा कि शिमशोन ने अपने हृदय की सारी बात कह दी है। उसने पलिश्ती के लोगों के शासकों के पास दूत भेजा। उसने कहा, “फिर वापस लौटो। शिमशोन ने सब कुछ कह दिया है।” अत: पलिश्ती लोगों के शासक दलीला के पास लौटे। वे वह धन साथ लाए जो उन्होंने उसे देने की प्रतिज्ञा की थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब दलीलाह ने देखा कि शिमशोन ने अपने हृदय का सारा भेद उस पर प्रकट कर दिया है, तब उसने यह सन्‍देश भेजकर पलिश्‍तियों के सामंतों को बुलाया, ‘आप इस बार और आइए, क्‍योंकि शिमशोन ने अपने हृदय का सारा भेद मुझ पर प्रकट कर दिया है।’ अत: पलिश्‍ती सामंत उसके पास आए। वे अपने हाथ में चांदी के सिक्‍के भी लाए।
Hindi Bible HHBD
यह देखकर, कि उस ने अपने मन का सारा भेद मुझ से कह दिया है, दलीला ने पलिश्तियों के सरदारों के पास कहला भेजा, कि अब की बार फिर आओ, क्योंकि उस ने अपने मन का सब भेद मुझे बता दिया है। तब पलिश्तियों के सरदार हाथ में रूपया लिए हुए उसके पास गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर कि उस ने अपने मन का सारा भेद मुझ से कह दिया है, दलीला ने पलिश्तियों के सरदारों के पास कहला भेजा, “अब की बार फिर आओ, क्योंकि उसने अपने मन का सब भेद मुझे बता दिया है।” तब पलिश्तियों के सरदार हाथ में रुपया लिए हुए उसके पास गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दलीलाह को यह अहसास हुआ कि शिमशोन ने उस पर अपने हृदय के सारे राज़ बता दिए हैं, उसने फिलिस्तीनी प्रधानों को यह संदेश देते हुए बुलवा लिया, “एक बार और आ जाइए, क्योंकि उसने मुझे सारा राज़ बता दिया है.” तब फिलिस्तीनी प्रधान उसके पास आए और अपने साथ वे सिक्‍के भी ले आए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर, कि उसने अपने मन का सारा भेद मुझसे कह दिया है, दलीला ने पलिश्तियों के सरदारों के पास कहला भेजा, “अब की बार फिर आओ, क्योंकि उसने अपने मन का सब भेद मुझे बता दिया है।” तब पलिश्तियों के सरदार हाथ में रुपया लिए हुए उसके पास गए।