Judges 16:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne usako apane ghauttnon par sula rakha aur aek manushy bulavakar usake sir kee saton latten mundva daleen. aur vah usako dabane lagee, aur vah nirbal ho gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दलीला ने शिमशोन को उस समय सो जाने दिया, जब वह उसकी गोद में सिर रख कर लेटा था। तब उसने एक व्यक्ति को अन्दर बुलाया और शिमशोन के बालों की सात लटों को कटवा दिया। इस प्रकार उसने उसे शक्तिहीन बना दिया। शिमशोन की शक्ति ने उसे छोड़ दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दलीलाह ने शिमशोन को अपने घुटनों पर सुला दिया। तब उसने एक मनुष्‍य को बुलाया, जिसने शिमशोन के सिर की सात लटें मूंड़ दीं। दलीलाह ने उसे बांध दिया। शिमशोन की शक्‍ति उसमें से निकल गई।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने उसको अपने घुटनों पर सुला रखा; और एक मनुष्य बुलवाकर उसके सिर की सातों लटें मुण्डवा डालीं। और वह उसको दबाने लगी, और वह निर्बल हो गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने उसको अपने घुटनों पर सुला रखा; और एक मनुष्य बुलवाकर उसके सिर की सातों लटें मुण्डवा डालीं। और वह उसको दबाने लगी, और वह निर्बल हो गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने शिमशोन को अपने घुटनों पर सुला लिया, एक आदमी को बुलवाकर उसकी सात लटों पर उस्तरा चलवा दिया; शक्ति उसमें से जाती रही और दलीलाह उसे अपने वश में करने लगी!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने उसको अपने घुटनों पर सुला रखा; और एक मनुष्य बुलवाकर उसके सिर की सातों लटें मुँण्ड़वा डाली। और वह उसको दबाने लगी, और वह निर्बल हो गया।