Judges 16:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaimashaen ne us ladke se jo usaka hath pakade tha kaha, mujhe un khmbhon ko jin se ghar sambhla hua haai choone de, ki maain us par ttek lagaun.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक नौकर शिमशोन का हाथ पकड़ा हुआ था। शिमशोन ने उससे कहा, “मुझे वहाँ रखो जहाँ मैं उन स्तम्भों को छू सकूँ, जो इस मन्दिर को ऊपर रोके हुए हैं। मैं उनका सहारा लेना चाहता हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिमशोन ने उस लड़के से, जो उसका हाथ पकड़े हुए था, यह कहा, ‘मुझे उन खंभों को स्पर्श करने दे जिन पर यह भवन खड़ा है, ताकि मैं टिक सकूं।’
Hindi Bible HHBD
तब शिमशोन ने उस लड़के से जो उसका हाथ पकड़े था कहा, मुझे उन खम्भों को जिन से घर सम्भला हुआ है छूने दे, कि मैं उस पर टेक लगाऊं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शिमशोन ने उस लड़के से जो उसका हाथ पकड़े था कहा, “मुझे उन खम्भों को, जिनसे घर सम्भला हुआ है, छूने दे कि मैं उस पर टेक लगाऊँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां शिमशोन ने उस बालक से कहा, जो उसे चलाने के लिए उसका हाथ पकड़ा करता था, “मुझे उन मीनारों को छूने दो, जिन पर यह भवन टिका है, कि मैं उनका टेक ले सकूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शिमशोन ने उस लड़के से जो उसका हाथ पकड़े था कहा, “मुझे उन खम्भों को, जिनसे घर सम्भला हुआ है छूने दे, कि मैं उस पर टेक लगाऊँ।”