Judges 16:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaimashaen ne yah kahakar yahova kee dohai dee, ki he prabhu yahova, meree sudhai le he parameshvar, ab kee bar mujhe bal de, ki maain paalishtaiyon se apanee donon ankhon ka aek hee palatta loon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब शिमशोन ने यहोवा से प्रार्थना की। उसने कहा, “सर्वशक्तिमान यहोवा, मुझे याद कर। परमेश्वर मुझे कृपा कर केवल एक बार और शक्ति दे। मुझे केवल एक यह काम करने दे कि पलिश्तियों को अपनी आँखों के निकालने का बदला चुका दूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिमशोन ने प्रभु को पुकारा। उसने कहा, ‘हे स्वामी, हे प्रभु, कृपया, मुझे स्मरण कर! हे परमेश्वर, मुझे केवल इस बार और बल दे कि मैं पलिश्तियों से अपनी दोनों आंखों का बदला एक ही बार ले लूं।’
Hindi Bible HHBD
तब शिमशोन ने यह कहकर यहोवा की दोहाई दी, कि हे प्रभु यहोवा, मेरी सुधि ले; हे परमेश्वर, अब की बार मुझे बल दे, कि मैं पलिश्तियों से अपनी दोनों आंखों का एक ही पलटा लूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शिमशोन ने यह कहकर यहोवा की दोहाई दी, “हे प्रभु यहोवा, मेरी सुधि ले; हे परमेश्वर, अब की बार मुझे बल दे, कि मैं पलिश्तियों से अपनी दोनों आँखों का एक ही पलटा लूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब शिमशोन ने याहवेह की यह दोहाई दी, “प्रभु याहवेह, कृपा कर मुझे याद कीजिए. परमेश्वर, बस एक ही बार मुझे शक्ति दे दीजिए, कि मैं फिलिस्तीनियों से अपनी दोनो आंखों का बदला ले सकूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शिमशोन ने यह कहकर यहोवा की दुहाई दी, “हे प्रभु यहोवा, मेरी सुधि ले; हे परमेश्वर, अब की बार मुझे बल दे, कि मैं पलिश्तियों से अपनी दोनों आँखों का एक ही बदला लूँ।”