Judges 16:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur shaimashaen ne kaha, palishtaiyon ke sang mera praan bhee jaae. aur vah apana sara bal lagakar jhuka tab vah ghar sab saradaron aur us men se sare logon par gir pada. so jinako us ne marate samay mar dala ve un se bhee adhaik the jinhen us ne apane jeevan men mar dala tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शिमशोन ने कहा, “इन पलिश्सतों के साथ मुझें मरने दे।” तब उसने अपनी पूरी शक्ति से स्तम्भों को ठेला और मन्दिर शासकों तथा इनमें आए लोगों पर गिर पड़ा। इस प्रकार शिमशोन ने अपने जीवन काल में जितने पलिश्ती लोगों को मारा, उससे कहीं अधिक लोगों को उसने तब मारा, जब वह मरा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिमशोन ने कहा, ‘मैं भी पलिश्तियों के साथ मर जाऊं!’ इतना कहकर उसने अपनी सम्पूर्ण शक्ति से खम्भों को धकेल दिया। तब भवन सामन्तों पर, उसमें बैठे सब लोगों पर गिर पड़ा। इस प्रकार शिमशोन ने अपनी मृत्यु के समय उससे अधिक संख्या में पलिश्तियों को मार डाला, जितनी संख्या में अपने जीवन काल में उसने मारे थे।
Hindi Bible HHBD
और शिमशोन ने कहा, पलिश्तियों के संग मेरा प्राण भी जाए। और वह अपना सारा बल लगाकर झुका; तब वह घर सब सरदारों और उस में से सारे लोगों पर गिर पड़ा। सो जिनको उस ने मरते समय मार डाला वे उन से भी अधिक थे जिन्हें उस ने अपने जीवन में मार डाला था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और शिमशोन ने कहा, “पलिश्तियों के संग मेरा प्राण भी जाए।” और वह अपना सारा बल लगाकर झुका; तब वह घर सब सरदारों और उसमें के सारे लोगों पर गिर पड़ा। इस प्रकार जिनको उसने मरते समय मार डाला वे उनसे भी अधिक थे जिन्हें उसने अपने जीवन में मार डाला था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शिमशोन ने विचार किया, “सही होगा कि मेरी मृत्यु फिलिस्तीनियों के साथ ही हो जाए!” वह अपनी पूरी शक्ति लगाकर झुक गया. तब यह हुआ कि वह भवन, प्रधानों और वहां जमा हुआ लोगों पर आ गिरा. इस प्रकार उनकी गिनती, जिनकी हत्या शिमशोन ने स्वयं अपनी मृत्यु के साथ की थी, उनसे अधिक हो गई, जिनकी हत्या शिमशोन ने अपने जीवन भर में की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और शिमशोन ने कहा, “पलिश्तियों के संग मेरा प्राण भी जाए।” और वह अपना सारा बल लगाकर झुका; तब वह घर सब सरदारों और उसमें के सारे लोगों पर गिर पड़ा। इस प्रकार जिनको उसने मरते समय मार डाला वे उनसे भी अधिक थे जिन्हें उसने अपने जीवन में मार डाला था।