Judges 16:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab usake bhai aur usake pita ke sare gharane ke log aa, aur use uttakar le gaa, aur sora aur aeshataol ke madhy apane pita manoh kee kabar men mittee dee. usane israael ka nyay bees varsha tak kiya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शिमशोन के भाईयों और उसके पिता का पूरा परिवार उसके शरीर को लेने गए। वे उसे वापस लाए और उसे उसके पिता मानोह के कब्र में दफनाया। यह कब्र सोरा और एश्ताओल नगरों के बीच है। शिमशोन इस्राएल के लोगों का न्यायाधीश बीस वर्ष तक रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके भाई और परिवार के अन्य लोग आए। वे उसके शव को उठाकर ले गए। उन्होंने शिमशोन के शव को सोर्आह और एश्ताओल नगरों के मध्य उसके पिता मानोह की कबर में गाड़ दिया। शिमशोन ने बीस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया था।
Hindi Bible HHBD
तब उसके भाई और उसके पिता के सारे घराने के लोग आए, और उसे उठाकर ले गए, और सोरा और एशताओल के मध्य अपने पिता मानोह की कबर में मिट्टी दी। उसने इस्राएल का न्याय बीस वर्ष तक किया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसके भाई और उसके पिता के सारे घराने के लोग आए, और उसे उठाकर ले गए, और सोरा और एश्ताओल के मध्य उसके पिता मानोह की कबर में मिट्टी दी। उसने इस्राएल का न्याय बीस वर्ष तक किया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसके भाई और उसके पिता के परिवार के सभी सदस्य वहां आ गए और उसे वहां से उठाकर ज़ोराह तथा एशताओल के बीच उसके पिता मानोहा की गुफा की कब्र में ले जाकर रख दिया. शिमशोन ने बीस साल इस्राएल का शासन किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसके भाई और उसके पिता के सारे घराने के लोग आए, और उसे उठाकर ले गए, और सोरा और एश्ताओल के मध्य उसके पिता मानोह की कब्र में मिट्टी दी। उसने इस्राएल का न्याय बीस वर्ष तक किया था।