Judges 18:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daaniyon ne apana marga liya aur meeka yah dekhkar ki ve mujh se adhaik balavant haain firake apane ghar lautt gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दान के लोग मुड़े और अपने रास्ते पर आगे बढ़ गए। मीका जानता था कि वे लोग उसके लिये बहुत अधिक शक्तिशाली हैं। इसलिए वह घर लौट गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों दान कुल के लोग अपने मार्ग पर चले गए। मीकाह ने देखा कि वे उससे अधिक शक्तिशाली हैं। इस कारण वह अपने घर की ओर मुड़ा, और लौट गया।
Hindi Bible HHBD
तब दानियों ने अपना मार्ग लिया; और मीका यह देखकर कि वे मुझ से अधिक बलवन्त हैं फिरके अपने घर लौट गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दानियों ने अपना मार्ग लिया; और मीका यह देखकर कि वे मुझ से अधिक बलवन्त हैं फिरके अपने घर लौट गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह कहकर दान वंशजों का समूह आगे बढ़ गया. यहां जब मीकाह ने यह देखा कि दान वंशज उनसे कहीं अधिक शक्तिशाली हैं, वह अपने घर लौट गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दानियों ने अपना मार्ग लिया; और मीका यह देखकर कि वे मुझसे अधिक बलवन्त हैं फिरके अपने घर लौट गया।