Judges 19:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve yaboos ke pas the, aur din bahut ddhl gaya tha, ki sevak ne apane svamee se kaha, a, ham yaboosiyon ke is nagar men mudkar ttkaien.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दिन लगभग छिप गया, वे यबूस नगर के पास थे। इसलिए नौकर ने अपने स्वामी लेवीवंशी से कहा, “हम लोग इस नगर में रूक जायें। यह यबूसी लोगों का नगर है। हम लोग यहीं रात बितायें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वे यबूस नगर के पास पहुँचे तब दिन बहुत ढल चुका था। उसके सेवक ने उससे कहा, ‘स्वामी, आइए। हम मार्ग को छोड़कर इस यबूस नगर में प्रवेश करें, और इसी नगर में रात व्यतीत करें।’
Hindi Bible HHBD
वे यबूस के पास थे, और दिन बहुत ढल गया था, कि सेवक ने अपने स्वामी से कहा, आ, हम यबूसियों के इस नगर में मुड़कर टिकें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे यबूस के पास थे, और दिन बहुत ढल गया था कि सेवक ने अपने स्वामी से कहा, “आ, हम यबूसियों के इस नगर में मुड़कर टिकें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येबूस पहुंचते हुए दिन लगभग ढल ही चुका था. सेवक ने अपने स्वामी से कहा: “कृपया हम यहीं रुक कर इस नगर में चले जाएं तथा यबूसियों के इस नगर में रात बिता लें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे यबूस के पास थे, और दिन बहुत ढल गया था, कि सेवक ने अपने स्वामी से कहा, “आ, हम यबूसियों के इस नगर में मुड़कर टिकें।”