Judges 19:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usake svamee ne us se kaha, ham paraae nagar men jahan koi israelee naheen rahata, n utarenge giba tak baddh jaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उसके स्वामी लेवीवंशी ने कहा, “नहीं हम लोग अपरिचित नगर मे नहीं जाएंगे। वे लोग इस्राएल के लोगों में से नहीं हैं। हम लोग गिबा नगर तक जाएंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर उसके स्‍वामी ने उससे कहा, ‘हम विदेशियों के नगर में, ऐसे नगर में, जहाँ इस्राएली नहीं रहते, प्रवेश नहीं करेंगे। आओ, हम गिबआह नगर की ओर बढ़ते जाएँ।’
Hindi Bible HHBD
उसके स्वामी ने उस से कहा, हम पराए नगर में जहां कोई इस्राएली नहीं रहता, न उतरेंगे; गिबा तक बढ़ जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके स्वामी ने उससे कहा, “हम पराए नगर में जहाँ कोई इस्राएली नहीं रहता, न उतरेंगे; गिबा तक बढ़ जाएँगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर उसके स्वामी ने उससे कहा, “हम इन विदेशियों के नगर में आसरा नहीं लेंगे. ये इस्राएल वंशज नहीं हैं. हां, हम गिबियाह तक चले चलते हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके स्वामी ने उससे कहा, “हम पराए नगर में जहाँ कोई इस्राएली नहीं रहता, न उतरेंगे; गिबा तक बढ़ जाएँगे।”