Judges 19:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne ankhen uttakar us yatraee ko nagar ke chauk men baaitte dekha aur us booddhe ne poochha, too kidhar jata, aur kahan se ata haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बूढ़े व्यक्ति ने यात्रियों (लेवीवंशी व्यक्ति) को सार्वजनिक चौराहे पर देखा। बूढ़े व्यक्ति ने पूछा, “तुम कहाँ जा रहे हो? तुम कहाँ से आये हो?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बूढ़े मनुष्‍य ने अपनी आँखें ऊपर उठाईं। उसने नगर-चौक में एक यात्री को देखा। बूढ़े मनुष्‍य ने उससे पूछा, ‘तुम कहाँ से आए हो और कहाँ जा रहे हो?’
Hindi Bible HHBD
उस ने आंखें उठाकर उस यात्री को नगर के चौक में बैठे देखा; और उस बूढ़े ने पूछा, तू किधर जाता, और कहां से आता है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने आँखें उठाकर उस यात्री को नगर के चौक में बैठे देखा; और उस बूढ़े ने पूछा, “तू किधर जाता, और कहाँ से आता है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उस बूढ़े व्यक्ति की नज़र नगर चौक में इन यात्रियों पर पड़ी, उसने पूछा, “आप कहां जा रहे हैं और आप कहां से आए हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने आँखें उठाकर उस यात्री को नगर के चौक में बैठे देखा; और उस बूढ़े ने पूछा, “तू किधर जाता, और कहाँ से आता है?”