Judges 19:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah usako apane ghar le chala, aur gadahon ko chara diya tab ve panv dhaekar khane peene lage.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वह बूढ़ा व्यक्ति लेविवंशी व्यक्ति और उसके साथ के व्यक्तियों को अपने साथ अपने घर ले गया। बूढ़े व्यक्ति ने उसके गधों को खिलाया। उन्होंने अपने पैर धोए। तब उसने उन्हें कुछ खाने और कुछ दाखमधु पीने को दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों बूढ़ा उसे अपने घर ले आया। उसने पुआल और चारा सान कर गधों को दिया। यात्रियों ने अपने पैर धोए, और खाया-पिया।
Hindi Bible HHBD
तब वह उसको अपने घर ले चला, और गदहों को चारा दिया; तब वे पांव धोकर खाने पीने लगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह उसको अपने घर ले चला, और गदहों को चारा दिया; तब वे पाँव धोकर खाने–पीने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सो वह उन्हें अपने घर ले गया, गधों को चारा दिया, उन्होंने अपने पांव धोए और भोजन किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह उसको अपने घर ले चला, और गदहों को चारा दिया; तब वे पाँव धोकर खाने-पीने लगे।