Judges 19:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dekha, yahan meree kunvaree bettee haai, aur is puroosh kee suraaiatin bhee haai unako maain bahar le aunga. aur unaka pata-panee lo to lo, aur un se to jo chaho so karo parantu is puroosh se aeesee mooddhta ka kam mat karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सुनो, यहाँ मेरी पुत्री है। उसने पहले कभी शारीरिक सम्बन्ध नहीं किया है। मैं उसे और इस पुरुष की रखैल को तुम्हारे पास बाहर लाता हूँ। तुम उसका उपयोग जैसे चाहो कर सकते हो। किन्तु इस व्यक्ति के विरुद्ध ऐसा भंयकर पाप न करो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखो, मेरी एक कुंआरी कन्या है, और इस पुरुष की एक रखेल हैं। मुझे उन्हें बाहर निकालने दो। तुम उन्हें भ्रष्ट करो। जो कार्य तुम्हारी दृष्टि में उचित लगे, वह उनके साथ करो। पर कृपाकर, इस पुरुष के साथ यह मूर्खतापूर्ण कार्य मत करो।’
Hindi Bible HHBD
देखा, यहां मेरी कुंवारी बेटी है, और इस पुरूष की सुरैतिन भी है; उनको मैं बाहर ले आऊंगा। और उनका पत- पानी लो तो लो, और उन से तो जो चाहो सो करो; परन्तु इस पुरूष से ऐसी मूढ़ता का काम मत करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देखो, यहाँ मेरी कुँवारी बेटी है, और उस पुरुष की रखैल भी है; उनको मैं बाहर ले आऊँगा। और उनका पत–पानी लो तो लो, और उनसे तो जो चाहो सो करो; परन्तु इस पुरुष से ऐसी मूढ़ता का काम मत करो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहां मेरी कुंवारी बेटी है और मेरे अतिथि की उप-पत्नी भी. तुम उन्हें भ्रष्ट कर सकते हो और जैसा तुम्हें सही लगे, कर सकते हो; किंतु इस व्यक्ति के साथ यह शर्मनाक काम मत करो!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देखो, यहाँ मेरी कुँवारी बेटी है, और उस पुरुष की रखैल भी है; उनको मैं बाहर ले आऊँगा। और उनका पत-पानी लो तो लो, और उनसे तो जो चाहो सो करो; परन्तु इस पुरुष से ऐसी मूर्खता का काम मत करो।”