Judges 19:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jitanon ne use dekha, ve sab apas men kahane lage, israaeliyon ke misr desh me chale ane ke samay se lekar aj ke din tak aeesa kuchh kabhee naheen hua, aur n dekha gaya so isako sochakar sammaati karo, aur batao..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिसने यह देखा उन सबने कहा, “ऐसा कभी नहीं हुआ था जब से इस्राएल के लोग मिस्र से आए, तब से अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ। तय करो कि क्या करना है और हमें बताओ?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने दूतों को यह आदेश दिया: ‘तुम सब इस्राएलियों से यों कहना, “जिस दिन इस्राएली मिस्र देश से बाहर निकले थे उस दिन से आज तक क्या किसी व्यक्ति ने ऐसी घटना देखी है? अत: इस घटना पर सोचिए, विचार-विमर्श कीजिए, और फिर बोलिए।” ’ तब देखनेवालों ने यह कहा, ‘इस्राएलियों के मिस्र देश से बाहर निकलने के बाद आज तक ऐसी घटना कभी नहीं घटी, और न देखी गई। ’
Hindi Bible HHBD
जितनों ने उसे देखा, वे सब आपस में कहने लगे, इस्राएलियों के मि देश मे चले आने के समय से लेकर आज के दिन तक ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ, और न देखा गया; सो इसको सोचकर सम्मति करो, और बताओ।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जितनों ने उसे देखा, वे सब आपस में कहने लगे, “इस्राएलियों के मिस्र देश से चले आने के समय से लेकर आज के दिन तक ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ, और न देखा गया; अत: इस पर सोचकर सम्मति करो, और बताओ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस किसी ने यह देखा, उसने यही कहा, “जब से इस्राएल मिस्र देश से निकलकर यहां पहुंचा है, उस दिन से न तो ऐसा कभी हुआ है, न ही ऐसा कभी देखा गया. इस पर विचार करो. हमें कुछ करना चाहिए! और उसके विरुद्ध आवाज उठाई जाए!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जितनों ने उसे देखा, वे सब आपस में कहने लगे, “इस्राएलियों के मिस्र देश से चले आने के समय से लेकर आज के दिन तक ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ, और न देखा गया; अतः इस पर सोचकर सम्मति करो, और बताओ।”