Judges 19:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab un donon ne baaittkar sang sang khaya piya fir sree ke pita ne us puroosh se kaha, aur aek rat ttkai rahane ko prasann ho aur anand kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये लेवीवंशी व्यक्ति और उसका ससुर एक साथ खाने और मदिरा पीने के लिये बैठे। उसके बाद युवती के पिता ने उस लेवीवंशी से कहा, “कृपया आज भी ठहरें। आराम करो और आनन्द मनाओ। दोपहर के बाद तक जाने के लिये प्रतीक्षा करो।” इस प्रकार दोनों व्यक्तियों ने एक साथ खाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दोनों पुरुष बैठ गए। उन्होंने एक साथ खाया-पिया। लड़की के पिता ने लेवीय युवक से निवेदन किया, ‘आज की रात यहीं व्यतीत करो और आनन्द मनाओ।’
Hindi Bible HHBD
तब उन दोनों ने बैठकर संग संग खाया पिया; फिर स्त्री के पिता ने उस पुरूष से कहा, और एक रात टिके रहने को प्रसन्न हो और आनन्द कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उन दोनों ने बैठकर संग संग खाया–पिया; फिर स्त्री के पिता ने उस पुरुष से कहा, “और एक रात टिके रह और आनन्द कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वे दोनों बैठ गए. उन्होंने साथ साथ खाया पिया. स्त्री के पिता ने लेवी से कहा, “कृपया यहां और एक रात बिताने के लिए राज़ी हो जाओ, और अपने हृदय को आनंद करने दो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उन दोनों ने बैठकर संग-संग खाया पिया; फिर स्त्री के पिता ने उस पुरुष से कहा, “और एक रात टिके रहने को प्रसन्न हो और आनन्द कर।”