Judges 2:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan jin jatiyon ko yahoshoo marate samay chhod gaya haai un men se maain ab kisee ko unake samhane se n nikaloonga
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मैं और अधिक राष्ट्रों को पराजित नहीं करूँगा, और न ही इस्राएल के लोगों का रास्ता साफ करुँगा। वे राष्ट्र उन दिनों भी उस प्रदेश में थे जब यहोशू मरा था और मैं उन राष्ट्रों को उस प्रदेश में रहने दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए जिन जातियों को यहोशुअ अपनी मृत्‍यु के समय छोड़ गया था, उनमें से एक जाति को भी मैं इनके लिए नहीं निकालूँगा,
Hindi Bible HHBD
इस कारण जिन जातियों को यहोशू मरते समय छोड़ गया है उन में से मैं अब किसी को उनके साम्हने से न निकालूंगा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण जिन जातियों को यहोशू मरते समय छोड़ गया है उनमें से मैं अब किसी को उनके सामने से न निकालूँगा;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उन जनताओं को भी उनके सामने से नहीं निकालूंगा, जिन्हें यहोशू अपनी मृत्यु के पहले छोड़ गए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण जिन जातियों को यहोशू मरते समय छोड़ गया है उनमें से मैं अब किसी को उनके सामने से न निकालूँगा;