Judges 20:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ab un gibavasee luchchon ko hamare hath kar do, ki ham unako jan se mar ke israael men se burai nash karen. parantu binyameeaniyon ne apane bhai israaeliyon kee manane se inkar kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन गिबा के पापी मनुष्यों को हमारे पास भेजो। उन लोगों को हमें दो जिससे हम उन्हें जान से मार सकें। हम इस्राएल के लोगों में से पाप को अवश्य दूर करेंगे।” किन्तु बिन्यामीन के परिवार समूह के लोगों ने अपने सम्बन्धी इस्राएल के लोगो के दूतों की एक न सुनी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब तुम गिबआह नगर के गुण्डों-बदमाशों को हमारे हाथ में सौंप दो। हम उन्हें मृत्युदण्ड देंगे और इस प्रकार इस्राएली समाज से इस बुराई को दूर करेंगे।’ परन्तु बिन्यामिन कुल के लोगों ने अपने जाति-भाई इस्राएलियों की बात नहीं स्वीकार की।
Hindi Bible HHBD
अब उन गिबावासी लुच्चों को हमारे हाथ कर दो, कि हम उनको जान से मार के इस्राएल में से बुराई नाश करें। परन्तु बिन्यामीनियों ने अपने भाई इस्राएलियों की मानने से इन्कार किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब उन गिबावासी लुच्चों को हमारे हाथ कर दो, कि हम उनको जान से मार के इस्राएल में से बुराई का नाश करें।” परन्तु बिन्यामीनियों ने अपने भाई इस्राएलियों की मानने से इन्कार किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
गिबियाह में रह रहे उन निकम्मे व्यक्तियों को हमें सौंप दो, कि हम उन्हें मृत्यु दंड दें, और इस्राएल में हुई इस दुष्टता को मिटा डाले.” मगर बिन्यामिन वंशजों ने अपने इस्राएली भाइयों की एक न सुनी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब उन गिबावासी लुच्चों को हमारे हाथ कर दो, कि हम उनको जान से मार के इस्राएल में से बुराई का नाश करें।” परन्तु बिन्यामीनियों ने अपने भाई इस्राएलियों की मानने से इन्कार किया।