Judges 20:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
in sab logon men se sat sau baainhatthe chune huae puroosh the, jo sab ke sab aeese the ki gofan se patthr marane men bal bhr bhee n chookate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनके सात सौ ऐसे प्रशिक्षित व्यक्ति भी थे जो बाँया हाथ चलाने में दक्ष थे। उनमें से हर एक गुलेल का उपयोग दक्षता से कर सकता था। वे सब एक बाल पर भी पत्थर मार सकते थे और निशाना नहीं चूकता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस सेना में सात सौ ऐसे चुने हुए सैनिक थे, जो बाएँ हाथ से युद्ध करते थे। वे गोफन से पत्थर मारने में इतने निपुण थे कि बाल-भर भी न चूकते थे।
Hindi Bible HHBD
इन सब लोगों में से सात सौ बैंहत्थे चुने हुए पुरूष थे, जो सब के सब ऐसे थे कि गोफन से पत्थर मारने में बाल भर भी न चूकते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन सब लोगों में से सात सौ बैंहत्थे चुने हुए पुरुष थे, जो सब के सब ऐसे थे कि गोफन से पत्थर मारने में बाल भर भी न चूकते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इनमें सात सौ शूर योद्धा ऐसे थे, जो अपने बाएं हाथ के इस्तेमाल के प्रवीण थे. इनमें से हर व्यक्ति एक बाल तक पर भी अचूक निशाना साध सकता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इन सब लोगों में से सात सौ बयंहत्थे चुने हुए पुरुष थे, जो सब के सब ऐसे थे कि गोफन से पत्थर मारने में बाल भर भी न चूकते थे।