Judges 20:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
teesare din israaeliyon ne binyameeaniyon par fir chaddhai kee, aur paahile kee nain giba ke virooddh panti bandhaee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल की सेना तीसरे दिन गिबा नगर के विरुद्ध लड़ने गई। उन्होंने जैसा पहले किया था वैसा ही लड़ने के लिये मोर्चा लगाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे तीसरे दिन भी बिन्‍यामिनियों से युद्ध करने के लिए गए। उन्‍होंने पहले के समान गिबआह नगर के विरुद्ध युद्ध की व्‍यूह-रचना की।
Hindi Bible HHBD
तीसरे दिन इस्राएलियों ने बिन्यामीनियों पर फिर चढ़ाई की, और पहिले की नाईं गिबा के विरूद्ध पांति बान्धी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तीसरे दिन इस्राएलियों ने बिन्यामीनियों पर फिर चढ़ाई की, और पहले के समान गिबा के विरुद्ध पाँति बाँधी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तीसरे दिन इस्राएल वंशजों ने बिन्यामिन वंशजों पर हमला करने के लिए गिबियाह के विरुद्ध मोर्चा बांधा, जैसा उन्होंने इसके पहले भी किये थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तीसरे दिन इस्राएलियों ने बिन्यामीनियों पर फिर चढ़ाई की, और पहले के समान गिबा के विरुद्ध पाँति बाँधी