Judges 20:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab binyameenee un logon ka samhana karane ko nikale, aur nagar ke pas se kheenche gaae aur jo do sadk, aek betel ko aur doosaree giba ko gai haai, un men logon ko pahile kee nain marane lage, aur maaidan men koi tees israaelee mare gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बिन्यामीन की सेना इस्राएल की सेना से युद्ध करने के लिये गिबा नगर के बाहर निकल आई। इस्राएल की सेना पीछे हटी और उसने बिन्यामीन की सेना को पीछा करने दिया। इस प्रकार बिन्यामीन की सेना को नगर को बहुत पीछे छोड़ देने के लिये धोखा दिया गया। बिन्यमीन की सेना ने इस्राएल की सेना के कुछ लोगों को वेसे ही मारना आरम्भ किया जैसे उन्होंने पहले मारा था। इस्राएल के लगभग तीस व्यक्ति मारे गए। उनमें से कुछ लोग मैदानों में मारे गए थे। उनमें से कुछ व्यक्ति सड़कों पर मारे गए थे। एक सड़क बेतेल को जा रही थी। दूसरी सड़क गिबा को जा रही थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब बिन्यामिनी सैनिक इस्राएलियों का सामना करने के लिए नगर से बाहर निकले। इस्राएली उन्हें नगर से दूर खींच ले गए। बिन्यामिनियों ने पहले के समान इस्राएली सैनिकों को दो पहाड़ी मार्गों पर धराशायी करना और उनका संहार करना आरम्भ किया। उनमें एक पहाड़ी मार्ग बेत-एल की ओर जाता है, और दूसरा गिबओन को। उन्होंने मैदान में प्राय: तीस इस्राएली सैनिक मारे।
Hindi Bible HHBD
तब बिन्यामीनी उन लोगों का साम्हना करने को निकले, और नगर के पास से खींचे गए; और जो दो सड़क, एक बेतेल को और दूसरी गिबा को गई है, उन में लोगों को पहिले की नाईं मारने लगे, और मैदान में कोई तीस इस्राएली मारे गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बिन्यामीनी उन लोगों का सामना करने को निकले, और नगर के पास से खींचे गए; और जो दो सड़क, एक बेतेल को और दूसरी गिबा को गई है, उनमें लोगों को पहले के समान मारने लगे, और मैदान में कोई तीस इस्राएली मारे गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब बिन्यामिन वंशज उनकी सेना पर हमला करने बाहर आए, पीछे हटती इस्राएली सेना उन्हें नगर से दूर ले जाने लगी. बिन्यामिन वंशज इस्राएली सैनिकों पर पहले जैसे ही वार करने लगे. प्रमुख मार्गों पर, जो बेथेल तथा गिबियाह को जाते थे, तथा खेतों में लगभग तीस इस्राएली सैनिक मार डालें गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बिन्यामीनी उन लोगों का सामना करने को निकले, और नगर के पास से खींचे गए; और जो दो सड़क, एक बेतेल को और दूसरी गिबा को गई है, उनमें लोगों को पहले के समान मारने लगे, और मैदान में कोई तीस इस्राएली मारे गए।