Judges 20:33 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab sab israaelee purooshaen ne apane sthan men uttkar balatamar men panati bandhaee aur ghaat men baaitte huae israaelee apane sthan se, arthata maregeva se achanak nikale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल की सेना के सभी लोग अपने स्थानों से हटे। वे बालतामार स्थान पर रूके। तब जो लोग गिबा नगर की ओर छिपे थे, वे अपने छिपने के स्थानों से गिबा के पश्चिम को दौड़ पड़े।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब इस्राएली सेना का प्रमुख दल अपने स्थान से उठा, और उसने बअल-तामर नगर में युद्ध की व्यूह-रचना की। घात में बैठे हुए सैनिक, जो गाबा नगर की पश्चिमी दिशा में बैठे थे, अपने स्थान से निकल पड़े।
Hindi Bible HHBD
तब सब इस्राएली पुरूषों ने अपने स्थान में उठकर बालतामार में पांति बान्धी; और घात में बैठे हुए इस्राएली अपने स्थान से, अर्थात् मारेगेवा से अचानक निकले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सब इस्राएली पुरुषों ने अपने स्थान से उठकर बालतामार में पाँति बाँधी और घात में बैठे हुए इस्राएली अपने स्थान से, अर्थात् मारेगेवा से अचानक निकले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब सभी इस्राएली सैनिक अपने-अपने स्थानों से निकलकर बाल-तामार नामक स्थान पर युद्ध में शामिल हो गए. वे भी, जो घात लगाए बैठे थे, बाहर निकल आए, वे भी जो मआरोह-गीबा में थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सब इस्राएली पुरुषों ने अपने स्थान से उठकर बालतामार में पाँति बाँधी; और घात में बैठे हुए इस्राएली अपने स्थान से, अर्थात् मारेगेवा से अचानक निकले।