Judges 20:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab sab israaeliyon men se chhantte huae das hajar puroosh giba ke samhane aa, aur ghaer ladai hone lagee parantu ve n janate the ki ham par vipaati abhee pada chahatee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल की सेना के पूरे प्रशिक्षित दस हजार सैनिकों ने गिबा नगर पर आक्रमण किया। युद्ध बड़ा भीषण था। किन्तु बिन्यामीन की सेना नहीं जानती थी कि उनके साथ कौन सी भंयकर घटना होने जा रही है?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार समस्‍त इस्राएलियों के दस हजार चुने हुए सैनिक गिबआह नगर के सम्‍मुख आए। घमासान युद्ध हुआ। बिन्‍यामिनी सैनिक नहीं जानते थे कि संकट उनके सन्निकट है।
Hindi Bible HHBD
तब सब इस्राएलियों में से छांटे हुए दास हजार पुरूष गिबा के साम्हने आए, और घोर लड़ाई होने लगी; परन्तु वे न जानते थे कि हम पर विपत्ति अभी पड़ा चाहती है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सब इस्राएलियों में से छाँटे हुए दस हज़ार पुरुष गिबा के सामने आए, और घोर लड़ाई होने लगी; परन्तु वे न जानते थे कि हम पर विपत्ति अभी पड़ना चाहती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब सारे इस्राएल से चुने गए दस हज़ार सैनिकों ने गिबियाह पर हमला किया, युद्ध बहुत ही प्रचंड हो गया; मगर बिन्यामिन वंशजों को यह तनिक भी अहसास न था कि महाविनाश उनके पास आ चुका था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सब इस्राएलियों में से छाँटे हुए दस हजार पुरुष गिबा के सामने आए, और घोर लड़ाई होने लगी; परन्तु वे न जानते थे कि हम पर विपत्ति अभी पड़ना चाहती है।