Judges 20:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ne binyameeaniyon ko israael se harava diya, aur us din israaeliyon ne pachees hajar aek sau binyameenee purooshaen ko nash kiya, jo sab ke sab talavar chalanevale the..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने इस्राएल की सेना का उपयोग किया और बिन्यामीन की सेना को पराजित किया। उस दिन इस्राएल के सेना ने बिन्यामीन की पच्चीस हजार एक सौ सैनिकों को मार डाला। वे सभी सैनिक युद्ध के लिये प्रशिक्षित थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने इस्राएलियों के लिए बिन्यामिनियों को पराजित कर दिया। इस्राएलियों ने उस दिन बिन्यामिनियों के पच्चीस हजाए एक सौ सैनिकों का संहार किया। ये तलवार चलानेवाले सैनिक थे।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने बिन्यामीनियों को इस्राएल से हरवा दिया, और उस दिन इस्राएलियों ने पचीस हजार एक सौ बिन्यामीनी पुरूषों को नाश किया, जो सब के सब तलवार चलानेवाले थे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने बिन्यामीनियों को इस्राएल से हरवा दिया, और उस दिन इस्राएलियों ने पच्चीस हज़ार एक सौ बिन्यामीनी पुरुषों को नष्ट किया, जो सब के सब तलवार चलानेवाले थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने इस्राएल के सामने बिन्यामिन को मार गिराया. उस दिन इस्राएल ने पच्चीस हज़ार एक सौ बिन्यामिनी सैनिकों को मार गिराया. ये सभी तलवार चलाने में निपुण थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने बिन्यामीनियों को इस्राएल से हरवा दिया, और उस दिन इस्राएलियों ने पच्चीस हजार एक सौ बिन्यामीनी पुरुषों को नाश किया, जो सब के सब तलवार चलानेवाले थे।