Judges 20:36 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab binyameeaniyon ne dekha ki ham har gaae. aur israaelee puroosh un ghaatakon par bhrosa karake jinhen unhon ne giba ke sath baaittaya tha binyameeaniyon ke samhane se chale gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार बिन्यामीन के लोगों ने देखा कि वे पराजित हो गए। इस्राएल की सेना पीछे हटी। वे पीछे हटे क्योंकि वे उस अचानक आक्रमण पर भरोसा कर रहे थे जिसके लिये वे गिबा के निकट व्यवस्था कर चुके थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बिन्‍यामिनियों ने देखा कि वे पराजित हो गए। इस्राएलियों ने युद्ध-भूमि बिन्‍यामिनियों के लिए छोड़ दी, क्‍योंकि उन्‍हें घात में बैठे हुए सैनिकों पर भरोसा था, जिनको उन्‍होंने गिबआह नगर के चारों ओर बैठाया था।
Hindi Bible HHBD
तब बिन्यामीनियों ने देखा कि हम हार गए। और इस्राएली पुरूष उन घातकों पर भरोसा करके जिन्हें उन्हों ने गिबा के साथ बैठाया था बिन्यामीनियों के साम्हने से चले गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बिन्यामीनियों ने देखा कि हम हार गए। और इस्राएली पुरुष उन घातकों का भरोसा करके जिन्हें उन्होंने गिबा के पास बैठाया था, बिन्यामीनियों के सामने से चले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बिन्यामिन वंशजों को अपनी पराजय स्वीकार करनी पड़ी. जब इस्राएली सैनिक बिन्यामिन वंशजों से पीछे हट गये, क्योंकि वे पूरी तरह उन सैनिकों पर निर्भर थे, जो गिबियाह के विरुद्ध घात लगाए बैठे हुए थे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बिन्यामीनियों ने देखा कि हम हार गए। और इस्राएली पुरुष उन घातकों का भरोसा करके जिन्हें उन्होंने गिबा के पास बैठाया था बिन्यामीनियों के सामने से चले गए।