Judges 20:37 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu ghaatak log faurtee karake giba par jhpatt gaae aur ghaatakon ne age baddhkar kul nagar ko talavar se mara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो व्यक्ति गिबा के चारों ओर छिपे थे वे गिबा नगर में टूट पड़े। वे फैल गए और उन्होंने अपनी तलवारों से नगर के हर एक को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
घात में बैठे हुए सैनिक अविलम्ब निकले। उन्होंने गिबआह नगर पर धावा बोल दिया। वे नगर में फैल गए। उन्होंने नगर में रहनेवालों को तलवार से मार डाला।
Hindi Bible HHBD
परन्तु घातक लोग फुर्ती करके गिबा पर झपट गए; और घातकों ने आगे बढ़कर कुल नगर को तलवार से मारा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु घातक लोग फुर्ती करके गिबा पर झपट गए; और घातकों ने आगे बढ़कर सारे नगर को तलवार से मारा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब घात लगाए सैनिक बड़ी ही तेजी से गिबियाह नगर पर टूट पड़े. वे सारे नगर में फैल गए और पूरे नगर को तलवार से मार डाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु घातक लोग फुर्ती करके गिबा पर झपट गए; और घातकों ने आगे बढ़कर सारे नगर को तलवार से मारा।