Judges 20:39 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
israaelee puroosh to ladai men hattne lage, aur binyameeaniyon ne yah kahakar ki nishchay ve pahilee ladai kee nai ham se hare jate haai, israaeliyon ko mar dalane lage, aur tees aek purooshaen ko ghaat kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये युद्ध के समय इस्राएल की सेना पीछे मुड़ी और बिन्यामीन की सेना ने इस्राएल की सेना के सैनिकों को मारना आरम्भ किया। उन्होंने लगभग तीस सैनिक मारे। वे कह रहे थे, “हम वैसे जीत रहे हैं जैसे पहले युद्ध में जीत रहे थे।” किन्तु तभी धुएँ का विशाल बादल नगर से उठना आरम्भ हुआ। बिन्यामीन के सैनिक मुड़े और धुएँ को देखा। पूरा नगर आग की लपटों में था तब इस्राएल की सेना मुड़ी और लड़ने लगी। बिन्यामीन के लोग डर गए थे। अब वे समझ गए थे कि उनके साथ कौन सी भंयकर घटना हो चुकी थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब इस्राएली सेना का प्रमुख दल युद्ध-भूमि में लौट आएगा।’ अब तक बिन्‍यामिनी सैनिकों ने प्राय: तीस इस्राएली सैनिकों को धराशायी कर दिया था, और वे उनका संहार करना आरम्‍भ कर चुके थे। उन्‍होंने कहा, ‘पहले युद्ध के समान इस बार भी इस्राएली पराजित हो रहे हैं।’
Hindi Bible HHBD
इस्राएली पुरूष तो लड़ाई में हटने लगे, और बिन्यामीनियों ने यह कहकर कि निश्चय वे पहिली लड़ाई की नाई हम से हारे जाते हैं, इस्राएलियों को मार डालने लगे, और तीस एक पुरूषों को घात किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस्राएली पुरुष तो लड़ाई में हटने लगे, और बिन्यामीनियों ने यह कहकर कि निश्‍चय वे पहली लड़ाई के समान हम से हारे जाते हैं, इस्राएलियों को मार डालने लगे, और तीस एक पुरुषों को घात किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यह देखते ही इस्राएली सेना का प्रमुख दल को युद्ध-भूमि में लौट आना है. बिन्यामिन सैनिकों ने लगभग तीस इस्राएली सैनिकों को मार गिराया था. उनका विचार था, “निश्चित ही पहले के युद्ध के समान ये लोग हमसे हार चुके हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस्राएली पुरुष तो लड़ाई में हटने लगे, और बिन्यामीनियों ने यह कहकर कि निश्चय वे पहली लड़ाई के समान हम से हारे जाते हैं, इस्राएलियों को मार डालने लगे, और तीस एक पुरुषों को घात किया।