Judges 20:42 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye unhon ne israaelee purooshaen ko peett dikhakar jangal ka marga liya parantu ladai un se hotee hee rah, aur jo aur nagaron men se aae the unako israaelee raste men nash karate gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये बिन्यामीन की सेना इस्राएल की सेना के सामने से भाग खड़ी हुई। वे रेगिस्तान की ओर भागे। लेकिन वे युद्ध से बच न सके। इस्राएल के लोग नगर से बाहर आए और उन्हें मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: वे इस्राएलियों के सम्मुख पीठ दिखाकर निर्जन प्रदेश के मार्ग की ओर भागने लगे। इस्राएली सेना के प्रमुख दल ने उनको दबाया। नगर से इस्राएली निकले, और उन्होंने पीछे से उनका संहार किया।
Hindi Bible HHBD
इसलिये उन्हों ने इस्राएली पुरूषों को पीठ दिखाकर जंगल का मार्ग लिया; परन्तु लड़ाई उन से होती ही रह, और जो और नगरों में से आए थे उनको इस्राएली रास्ते में नाश करते गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये उन्होंने इस्राएली पुरुषों को पीठ दिखाकर जंगल का मार्ग लिया; परन्तु लड़ाई उनसे होती ही रही, और जो अन्य नगरों में से आए थे उनको इस्राएली रास्ते में नष्ट करते गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब वे इस्राएली सेना को पीठ दिखाकर निर्जन प्रदेश की ओर भागने लगे; किंतु वे विनाश से बच न सके. उन्होंने, जो नगरों से निकल आए थे, उन्हें अपने बीच में मारना शुरू कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए उन्होंने इस्राएली पुरुषों को पीठ दिखाकर जंगल का मार्ग # लिया; परन्तु लड़ाई उनसे होती ही रही, और जो अन्य नगरों में से आए थे उनको इस्राएली रास्ते में नाश करते गए।