Judges 20:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab giba ke purooshaen ne mujh par chaddhai kee, aur rat ke samay ghar ko ghorake mujhe ghaat karana chaha aur meree suraaitin se itana kukarma kiya ki vah mar gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु रात को गिबा नगर के प्रमुख उस घर पर आए जिसमें मैं ठहरा था। उन्होंने घर को घेर लिया और वे मुझे मार डालना चाहते थे। उन्होंने मेरी रखैल के साथ कुकर्म किया और वह मर गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब गिबआह के प्रमुख नागरिकों ने मुझ पर हमला कर दिया। उन्होंने रात में घर को घेर लिया, जहाँ मैं ठहरा था। वे मेरी हत्या करना चाहते थे। उन्होंने मेरी रखेल को भ्रष्ट किया, और वह मर गई।
Hindi Bible HHBD
तब गिबा के पुरूषों ने मुझ पर चढ़ाई की, और रात के समय घर को घेरके मुझे घात करना चाहा; और मेरी सुरैतिन से इतना कुकर्म किया कि वह मर गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब गिबा के पुरुषों ने मुझ पर चढ़ाई की, और रात के समय घर को घेर के मुझे घात करना चाहा; और मेरी रखैल से इतना कुकर्म किया कि वह मर गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर गिबियाह के पुरुष मेरे विरुद्ध चढ़ आए और उन्होंने रात में मेरे कारण उस घर को घेर लिया. वे तो मेरी हत्या करना चाह रहे थे, किंतु उन्होंने मेरी उप-पत्नी के साथ बलात्कार किया, फलस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब गिबा के पुरुषों ने मुझ पर चढ़ाई की, और रात के समय घर को घेर के मुझे घात करना चाहा; और मेरी रखैल से इतना कुकर्म किया कि वह मर गई।