Judges 20:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab maain ne apanee suraaitin ko lekar ttukade ttukade kiya, aur israaeliyon ke bhag ke sare desh men bhej diya, unhon ne to israael men mahapap aur mooddhta ka kam kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मैं अपनी रखैल को ले गया और उसके टुकड़े कर डाले। तब मैंने हर एक टुकड़ा इस्राएल के हर एक परिवार समूह को भेजा। मैंने बारह टुकड़े उन प्रदेशों को भेजे जिन्हें हमने पाया। मैंने यह इसलिए किया कि बिन्यामीन के परिवार समूह के लोगों ने इस्राएल के देश में यह क्रूर और भयंकर काम किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने अपनी रखेल के शव को लेकर उसके टुकड़े-टुकड़े किए, और इस्राएलियों के समस्‍त पैतृक भूमि-प्रदेशों में भेज दिया, क्‍योंकि गिबआह के नागरिकों ने इस्राएली समाज में व्‍यभिचार और मूर्खतापूर्ण कार्य किया था।
Hindi Bible HHBD
तब मैं ने अपनी सुरैतिन को लेकर टुकड़े टुकड़े किया, और इस्राएलियों के भाग के सारे देश में भेज दिया, उन्हों ने तो इस्राएल में महापाप और मूढ़ता का काम किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं ने अपनी रखैल को लेकर टुकड़े टुकड़े किया, और इस्राएलियों के भाग के सारे देश में भेज दिया, उन्होंने तो इस्राएल में महापाप और मूढ़ता का काम किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने अपनी उप-पत्नी के शव को लिया, उसके टुकड़े किए और उसके इन टुकड़ों को इस्राएल के सभी प्रदेशों में भेज दिया, क्योंकि उन्होंने इस्राएल में यह कामुक, शर्मनाक काम किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैंने अपनी रखैल को लेकर टुकड़े-टुकड़े किया, और इस्राएलियों के भाग के सारे देश में भेज दिया, उन्होंने तो इस्राएल में महापाप और मूर्खता का काम किया है।