Judges 21:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye mandlee ne barah hajar shooraveeron ko vahan yah agyaa dekar bhej diya, ki tum jakar striayon aur balabachchon samet giladee yavesh ko talavar se nash karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए इस्राएल के लोगों की परिषद ने बारह हजार सैनिकों को यावेश गिलाद नगर को भेजा। उन्होंने उन सैनिकों से कहा, “जाओ और यावेश गिलाद लोगों को अपनी तलवार के घाट उतार दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: इस्राएली मंडली ने अपने बारह हजार शूरवीर सैनिकों को वहाँ भेजा, और उन्‍हें यह आदेश दिया, ‘जाओ, और गिलआद प्रदेश के याबेश नगर के निवासियों को, स्‍त्रियों और बच्‍चों को भी, तलवार से नष्‍ट कर दो।
Hindi Bible HHBD
इसलिये मण्डली ने बारह हजार शूरवीरों को वहां यह आज्ञा देकर भेज दिया, कि तुम जाकर स्त्रियों और बालबच्चों समेत गिलादी यावेश को तलवार से नाश करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये मण्डली ने बारह हज़ार शूरवीरों को वहाँ यह आज्ञा देकर भेज दिया, “तुम जाकर स्त्रियों और बाल–बच्‍चों समेत गिलादी यावेश को तलवार से नष्‍ट करो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये इस सभा के द्वारा बारह हज़ार वीर योद्धाओं के दल को वहां भेजा गया. उनके लिए आदेश था, “जाओ, और याबेश-गिलआदवासियों को स्त्रियों और बालकों सहित तलवार से मार डालो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए मण्डली ने बारह हजार शूरवीरों # को वहाँ यह आज्ञा देकर भेज दिया, “तुम जाकर स्त्रियों और बाल-बच्चों समेत गिलादी याबेश को तलवार से नाश करो।