Judges 21:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unhen giladee yavesh ke nivaasiyon men se char sau javan kumaariyan mileen jinhon ne puroosh ka munh naheen dekha tha aur unhen ve shaeelo ko jo kanan desh men haai chhavanee men le aae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन बारह हजार सैनिकों ने यावेश गिलाद में चार सौ ऐसी स्त्रियों को पाया, जिन्होंने किसी पुरुष के साथ शारीरिक सम्बन्ध नहीं किया था। सैनिक उन स्त्रीयों को शीलो नगर के डेरे पर ले आए। शीलो कनान प्रदेश में है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्हें गिलआद प्रदेश के याबेश नगर के निवासियों में चार सौ कुंआरी कन्याएँ मिलीं, जिन्होंने पुरुष के साथ कभी सहवास नहीं किया था। वे उन्हें शिलोह के पड़ाव में, जो कनान देश में है, ले आए।
Hindi Bible HHBD
और उन्हें गिलादी यावेश के निवासियों में से चार सौ जवान कुमारियां मिलीं जिन्हों ने पुरूष का मुंह नहीं देखा था; और उन्हें वे शीलो को जो कनान देश में है छावनी में ले आए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन्हें गिलादी यावेश के निवासियों में से चार सौ जवान कुमारियाँ मिलीं जिन्होंने पुरुष का मुँह नहीं देखा था, और उन्हें वे शीलो को जो कनान देश में है छावनी में ले आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्हें याबेश-गिलआद निवासियों में चार सौ ऐसी कुंवारी कन्याएं मिलीं जिनका किसी पुरुष से संबंध नहीं हुआ था. इन्हें वे शीलो की छावनी में ले आए, यह कनान देश में था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन्हें गिलादी याबेश के निवासियों में से चार सौ जवान कुमारियाँ मिलीं जिन्होंने पुरुष का मुँह नहीं देखा था; और उन्हें वे शीलो को जो कनान देश में है छावनी में ले आए।