Judges 21:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab saree mandlee ne un binyameeaniyon ke pas jo rimmon nam chattan par the kahala bheja, aur un se sanadhai ka prachar karaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इस्राएल के लोगों ने बिन्यामीन के लोगों के पास एक सन्देश भेजा। उन्होंने बिन्यामीन के लोगों के साथ शान्ति—सन्धि करने का प्रस्ताव रखा। बिन्यामीन के लोग रिम्मोन की चट्टान नामक स्थान पर थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली मण्‍डली ने रिम्‍मोन की चट्टान में रहनेवाले बिन्‍यामिनियों के पास सन्‍देश भेजा और उनके साथ शान्‍ति स्‍थापित की।
Hindi Bible HHBD
तब सारी मण्डली ने उन बिन्यामीनियों के पास जो रिम्मोन नाम चट्टान पर थे कहला भेजा, और उन से संधि का प्रचार कराया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सारी मण्डली ने उन बिन्यामीनियों के पास जो रिम्मोन नामक चट्टान पर थे कहला भेजा, और उनसे संधि की घोषणा की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब सारी सभा ने उन बिन्यामिन वंशजों को, जो रिम्मोन चट्टान के क्षेत्र में आसरा लिए हुए थे, संदेश भेजा और उनके साथ शांति की घोषणा की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सारी मण्डली ने उन बिन्यामीनियों के पास जो रिम्मोन नामक चट्टान पर थे कहला भेजा, और उनसे संधि की घोषणा की।