Judges 21:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab mandlee ke vraddh gotraen ne kaha, ki binyameenee striayan jo nash hui haai, to bache huae purooshaen ke liye sree pane ka ham kya upay karen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों के अग्रजों ने कहा, “बिन्यामीन परिवार समूह की स्त्रियाँ मार डाली गई हैं। हम लोग बिन्यामीन के जो लोग जीवित हैं उनके लिये पत्नियाँ कहाँ पाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली मंडली के धर्मवृद्धों ने कहा, ‘हम शेष बिन्‍यामिनियों के लिए स्‍त्रियाँ प्राप्‍त करने के लिए क्‍या करें, क्‍योंकि बिन्‍यामिन कुल की स्‍त्रियों का नामोनिशान मिट गया है।’
Hindi Bible HHBD
तब मण्डली के वृद्ध गोत्रों ने कहा, कि बिन्यामीनी स्त्रियां जो नाश हुई हैं, तो बचे हुए पुरूषों के लिये स्त्री पाने का हम क्या उपाय करें?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मण्डली के वृद्ध लोगों ने कहा, “बिन्यामीनी स्त्रियाँ तो नष्‍ट हुई हैं, तो बचे हुए पुरुषों के लिये स्त्री पाने का हम क्या उपाय करें?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब सभा के प्रमुखों ने विचार-विमर्श किया, “बचे हुए पुरुषों के लिए पत्नियों का प्रबंध करने के लिए अब क्या किया जाए, क्योंकि बिन्यामिन प्रदेश से स्त्रियों को मारा जा चुका है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मण्डली के वृद्ध लोगों ने कहा, “बिन्यामीनी स्त्रियाँ नाश हुई हैं, तो बचे हुए पुरुषों के लिये स्त्री पाने का हम क्या उपाय करें?”