Judges 21:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ham ne jo yahova kee shapath khakar kaha haai, ki ham unhen apanee kisee bettee ko n byah denge, isaaliye bache huon ko striayan milane ke liye kya karen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हम लोगों ने यहोवा के सामने प्रतिज्ञा की थी कि हम अपनी पुत्रियों को बिन्यामीन परिवार के किसी व्यक्ति से विवाह नहीं करने देंगे। हम लोगों को कैसे विश्वास होगा कि बिन्यामीन परिवार समूह के लोगों को पत्नियाँ प्राप्त होंगी?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके अतिरिक्‍त हमने प्रभु की शपथ खाई है कि हम अपनी पुत्रियों का विवाह बिन्‍यामिनियों से नहीं करेंगे। अब हम क्‍या करें? जो बिन्‍यामिनी पुरुष बच गए हैं, उनके लिए स्‍त्रियाँ कैसे प्राप्‍त करें?’
Hindi Bible HHBD
हम ने जो यहोवा की शपथ खाकर कहा है, कि हम उन्हें अपनी किसी बेटी को न ब्याह देंगे, इसलिये बचे हुओं को स्त्रियां मिलने के लिये क्या करें?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम ने जो यहोवा की शपथ खाकर कहा है, कि हम उनसे अपनी किसी बेटी का विवाह नहीं करेंगे, इसलिये बचे हुओं को स्त्रियाँ मिलने के लिये क्या करें?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब वे, जो बाकी रह गए हैं, उनकी पत्नियों के लिए हम क्या करें, क्योंकि हमने याहवेह के सामने यह शपथ ले रखी है, कि हममें से कोई भी विवाह के लिए उन्हें अपनी पुत्रियां नहीं देगा?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हमने जो यहोवा की शपथ खाकर कहा है, कि हम उनसे अपनी किसी बेटी का विवाह नहीं करेंगे, इसलिए बचे हुओं को स्त्रियाँ मिलने के लिये क्या करें?”