Judges 3:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab israaeliyon ne fir yahova kee drashtti men bura kiya aur yahova ne moab ke raja aeglon ko israael par prabal kiya, kyonaki unhon ne yahova kee drashtti men bura kiya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने फिर इस्राएल के लोगों को पाप करते देखा। इसलिए यहोवा ने मोआब के राजा एग्लोन को इस्राएल के लोगों को हराने की शक्ति दी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएलियों ने पुन: वही कार्य किया जो प्रभु की दृष्टि में बुरा था। प्रभु ने मोआब के राजा एग्लोन को इस्राएलियों के विरुद्ध शक्तिशाली बनाया; क्योंकि इस्राएलियों ने प्रभु की दृष्टि में बुरा कार्य किया था।
Hindi Bible HHBD
तब इस्राएलियों ने फिर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया; और यहोवा ने मोआब के राजा एग्लोन को इस्राएल पर प्रबल किया, क्योंकि उन्हों ने यहोवा की दृष्टि में बुरा किया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब इस्राएलियों ने फिर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया; और यहोवा ने मोआब के राजा एग्लोन को इस्राएल पर प्रबल किया, क्योंकि उन्होंने यहोवा की दृष्टि में बुरा किया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक बार फिर इस्राएल के वंशजों ने वह किया, जो याहवेह की नज़र में गलत था. इस कारण याहवेह ने इस्राएल के विरुद्ध मोआब के राजा एगलोन की शक्ति बढ़ा दी, क्योंकि उन्होंने वह किया था, जो याहवेह की नज़र में गलत था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब इस्राएलियों ने फिर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया; और यहोवा ने मोआब के राजा एग्लोन को इस्राएल पर प्रबल किया, क्योंकि उन्होंने यहोवा की दृष्टि में बुरा किया था।