Judges 3:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu vah ap gilagal ke nikatt kee khudee hui mooraton ke pas lautt gaya, aur aeglon ke pas kahala bheja, ki he raja, mujhe tujh se aek bhed kee bat kahanee haai. tab raja ne kaha, thodee der ke liye bahar jao. tab jitane log usake pas upaasthiat the ve sab bahar chale gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब एग्लोन गिलगाल नगर की मूर्तियों के पास से वापस मुड़ा, तब एहूद ने एग्लोन से कहा, “राजा, मैं आपके लिए एक गुप्त सन्देश लाया हूँ।” राजा ने कहा, “चुप रहो।” तब उसने सभी नौकरों को कमरे से बाहर भेज दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु वह गिलगाल की प्रतिमाओं के पास स्वयं लौट आया। उसने राजा से कहा, ‘मेरे पास आप के लिए गुप्त सन्देश है।’ राजा ने आदेश दिया, ‘हमें एकांत चाहिए।’ अत: उसके सब दरबारी उसके पास से बाहर चले गए।
Hindi Bible HHBD
परन्तु वह आप गिलगाल के निकट की खुदी हुई मूरतों के पास लौट गया, और एग्लोन के पास कहला भेजा, कि हे राजा, मुझे तुझ से एक भेद की बात कहनी है। तब राजा ने कहा, थोड़ी देर के लिये बाहर जाओ। तब जितने लोग उसके पास उपस्थित थे वे सब बाहर चले गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु वह आप गिलगाल के निकट की खुदी हुई मूरतों के पास लौट गया, और एग्लोन के पास कहला भेजा, “हे राजा, मुझे तुझ से एक भेद की बात कहनी है।” तब राजा ने कहा, “थोड़ी देर के लिये बाहर जाओ ।” तब जितने लोग उसके पास उपस्थित थे वे सब बाहर चले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एहूद स्वयं गिलगाल की मूर्तियों के पास पहुंचने के बाद वहां से लौट आया और राजा को कहा, “महाराज, मुझे आपको एक गुप्त संदेश देना है.” राजा ने आदेश दिया, “शांति!” तब सभी सेवक कमरे से बाहर चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु वह आप गिलगाल के निकट की खुदी हुई मूरतों के पास लौट गया, और एग्लोन के पास कहला भेजा, “हे राजा, मुझे तुझ से एक भेद की बात कहनी है।” तब राजा ने कहा, “थोड़ी देर के लिये बाहर जाओ।” तब जितने लोग उसके पास उपस्थित थे वे सब बाहर चले गए।