Judges 3:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve batt johate johate laajjait ho gaae tab yah dekhkar ki vah attaree ke kivad naheen kholata, unhon ne kunjee lekar kivad khole to kya dekha, ki unaka svamee boomi par mara pada haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए नौकरों ने लम्बे समय तक प्रतीक्षा की। अन्त में वे चिन्तित हुए। उन्होंने चाभी ली और दरवाज़े खोले। जब नौकर घुसे तो उन्होंने राजा को फर्श पर मरा पड़ा देखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अतएव वे जब तक थक नहीं गए तब तक प्रतीक्षा करते रहे। पर जब राजा ने उपरले कक्ष के द्वार नहीं खोले तब उन्‍होंने चाबी ली और द्वार खोले। उनका स्‍वामी भूमि पर मृत पड़ा था।
Hindi Bible HHBD
वे बाट जोहते जोहते लज्जित हो गए; तब यह देखकर कि वह अटारी के किवाड़ नहीं खोलता, उन्हों ने कुंजी लेकर किवाड़ खोले तो क्या देखा, कि उनका स्वामी भूमि पर मरा पड़ा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे बाट जोहते जोहते थक गए; तब यह देखकर कि वह अटारी के किवाड़ नहीं खोलता, उन्होंने कुंजी लेकर किवाड़ खोले तो क्या देखा, कि उनका स्वामी भूमि पर मरा पड़ा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे लोग इतनी देर तक इंतजार करते-करते व्याकुल हो गए. फिर भी जब छत के कमरे का दरवाजा न खुला, उन्होंने चाबी लेकर दरवाजा खोला तो देखा कि उनका स्वामी भूमि पर मरा पड़ा हुआ था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे बाट जोहते-जोहते थक गए; तब यह देखकर कि वह अटारी के किवाड़ नहीं खोलता, उन्होंने कुँजी लेकर किवाड़ खोले तो क्या देखा, कि उनका स्वामी भूमि पर मरा पड़ा है।