Judges 4:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab barak seesara ka peechha karata hua aya, tab yaael us se bhentt karane ke liye nikalee, aur kaha, idhar a, jisaka too khojee haai usako maain tujhe dikhaungee. tab us ne usake sath jakar kya dekha ki seesara mara pada haai, aur vah koonttee usakee kanapattee men gadee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ठीक तुरन्त बाद बाराक सीसरा को खोजता हुआ याएल के तम्बू के पास आया। याएल बाराक से मिलने बाहर निकली और बोली, “अन्दर आओ और मैं उस व्यक्ति को दिखाऊँगी जिसे तुम ढूँढ रहे हो।” इसलिए बाराक याएल के साथ तम्बू में घुसा। बाराक ने वहाँ सीसरा को जमीन पर मरा पड़ा पाया, तम्बू की खूँटी उसके सिर की एक ओर से दूसरी ओर निकली हुई थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बारक सीसरा का पीछा करते हुए वहाँ आया। याएल उससे भेंट करने को तम्बू के बाहर निकली। उसने बारक से कहा, ‘तम्बू के भीतर आइए। जिस व्यक्ति को आप ढूँढ़ रहे हैं, उसे मैं आपको दिखाऊंगी।’ बारक उसके तम्बू के भीतर गया। वहाँ सीसरा मृत पड़ा था। उसकी कनपटी में तम्बू की खूंटी गड़ी हुई थी।
Hindi Bible HHBD
जब बाराक सीसरा का पीछा करता हुआ आया, तब याएल उस से भेंट करने के लिये निकली, और कहा, इधर आ, जिसका तू खोजी है उसको मैं तुझे दिखाऊंगी। तब उस ने उसके साथ जाकर क्या देखा; कि सीसरा मरा पड़ा है, और वह खूंटी उसकी कनपटी में गड़ी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब बाराक सीसरा का पीछा करता हुआ आया, तब याएल उससे भेंट करने के लिये निकली, और कहा, “इधर आ, जिसका तू खोजी है उसको मैं तुझे दिखाऊँगी।” तब उसने उसके साथ जाकर क्या देखा कि सीसरा मरा पड़ा है, और वह खूँटी उसकी कनपटी में गड़ी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब बाराक सीसरा का पीछा करता हुआ वहां आया, याएल उससे भेंटकरने तंबू के बाहर निकल आई और उससे कहा, “यहां आइए, मैं आपको वह आदमी दिखाऊंगी, जिसे आप ढूंढ़ रहे हैं.” बाराक उसके साथ अंदर गया और देखा कि सीसरा वहां मरा पड़ा हुआ था, और तंबू की खूंटी उसकी कनपटी में धंसी हुई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब बाराक सीसरा का पीछा करता हुआ आया, तब याएल उससे भेंट करने के लिये निकली, और कहा, “इधर आ, जिसका तू खोजी है उसको मैं तुझे दिखाऊँगी।” तब उसने उसके साथ जाकर क्या देखा; कि सीसरा मरा पड़ा है, और वह खूँटी उसकी कनपटी में गड़ी है।