Judges 4:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne abeenoam ke putra barak ko kedesh naptalee men se bulakar kaha, kya israel ke parameshvar yahova ne yah agyaa naheen dee, ki too jakar tabor pahad par chaddh aur naptaaliyon aur jaboolooniyon men ke das hajar purooshaen ko sang le ja?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दबोरा ने बाराक नामक व्यक्ति के पास संदेश भेजा। उसने उसे उस से मिलने को कहा। बाराक अबीनोअम नामक व्यक्ति का पुत्र था। बाराक नप्ताली के क्षेत्र में केदेश नामक नगर में रहता था। दबोरा ने बाराक से कहा, “यहोवा, इस्राएल का परमेश्वर तुम्हें आदेश देता है, ‘जाओ और नप्ताली एवं जबूलून के परिवार समूहों से दस हजार व्यक्तियों को इकट्ठा करो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दबोराह ने अबीनोअम के पुत्र बारक के पास नफ्‍ताली प्रदेश के केदश नगर में दूत भेजा, और बारक को बुलाया। दबोराह ने बारक से कहा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर तुझे यह आज्ञा देता है: “जा, और ताबोर पर्वत पर अपने लोगों को एकत्र कर। तू नफ्‍ताली और जबूलून कुल से दस हजार पुरुष लेना।
Hindi Bible HHBD
उस ने अबीनोअम के पुत्रा बाराक को केदेश नप्ताली में से बुलाकर कहा, क्या इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने यह आज्ञा नहीं दी, कि तू जाकर ताबोर पहाड़ पर चढ़ और नप्तालियों और जबूलूनियों में के दस हजार पुरूषों को संग ले जा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने अबीनोअम के पुत्र बाराक को केदेश नप्‍ताली में से बुलाकर कहा, “क्या इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा ने यह आज्ञा नहीं दी कि तू जाकर ताबोर पहाड़ पर चढ़, और नप्‍तालियों और जबूलूनियों में के दस हज़ार पुरुषों को संग ले जा?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने नफताली के केदेश से अबीनोअम के पुत्र बाराक को बुलवाया और उससे कहा, “सुनो, याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का आदेश यह है: ‘ताबोर पर्वत पर नफताली वंशजों में से तथा ज़ेबुलून वंशजों में से दस हज़ार व्यक्तियों को इकट्ठा करो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने अबीनोअम के पुत्र बाराक # को केदेश नप्ताली में से बुलाकर कहा, “क्या इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने यह आज्ञा नहीं दी, कि तू जाकर ताबोर पहाड़ पर चढ़, और नप्तालियों और जबूलूनियों में के दस हजार पुरुषों को संग ले जा?