Judges 5:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too charavahon ka seettee bajana sunane ko bhedshaalon ke beech kyon baaitta raha? rooben kee nadiyon ke pas bade bade kam soche gaae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भेड़शाले के दीवार से लगे क्यों तुम सभी बैठे हो? रूबेन के वीर सैनिकों ने युद्ध का दृढ़ निश्चय किया। किन्तु वे अपनी भेड़ों के लिए संगीत को सुनते रहे घर बैठे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍यों तू भेड़शालाओं के मध्‍य बैठा था? क्‍या चरवाहों का बांसुरी-वादन सुनने के लिए? रूबेन कुल के गोत्र सोच-विचार करते रहे।
Hindi Bible HHBD
तू चरवाहों का सीटी बजाना सुनने को भेड़शालों के बीच क्यों बैठा रहा? रूबेन की नदियों के पास बड़े बड़े काम सोचे गए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू चरवाहों का सीटी बजाना सुनने को भेड़शालों के बीच क्यों बैठा रहा? रूबेन की नदियों के पास बड़े बड़े काम सोचे गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
चरवाहों द्वारा भेड़ों के लिए किए जा रहे बांसुरी के गीत को सुनते हुए तुम भेड़शालाओं में ही क्यों ठहरे रहे? रियूबेन की टुकड़ियों के बीच में बारीकी से हृदय की थाह ली गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू चरवाहों का सीटी बजाना सुनने को भेड़शालाओं के बीच क्यों बैठा रहा? रूबेन की नदियों के पास बड़े-बड़े काम सोचे गए # ।