Judges 5:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne apana hath koonttee kee or apana dahina hath baddhi ke hathaude kee or baddhaya aur hathaude se seesara ko mara, usake sir ko faod dala, aur usakee kanapattee ko arapar chhed diya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याएल बाहर गई, लाई खूँटी तम्बू की। उसके दायें कर में हथौड़ा आया श्रमिक काम लाते जिसे और उसने सीसरा पर चलाया हथौड़ा। उसने किया चूर सिर उसका, उसने उसके सिर को बेधा एक ओर से।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याएल ने तम्‍बू की खूंटी पर हाथ रखा; उसने दाहिने हाथ से लोहार का हथौड़ा उठाया; और सीसरा पर प्रहार किया। उसने सीसरा का सिर कुचल दिया। उसकी कनपटी को फोड़ दिया। कनपटी को आरपार छेद दिया।
Hindi Bible HHBD
उस ने अपना हाथ खूंटी की ओर अपना दहिना हाथ बढ़ई के हथौड़े की ओर बढ़ाया; और हथौड़े से सीसरा को मारा, उसके सिर को फोड़ डाला, और उसकी कनपटी को आरपार छेद दिया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने अपना हाथ खूँटी की ओर, अपना दाहिना हाथ बढ़ई के हथौड़े की ओर बढ़ाया; और हथौड़े से सीसरा को मारा, उसके सिर को फोड़ डाला, और उसकी कनपटी को आर–पार छेद दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने एक हाथ में तंबू की खूंटी उठाई और दाएं हाथ में मज़दूर का हथौड़ा, उसने सीसरा का सिर कुचल डाला. उसने उसकी कनपटी को तोड़ते हुए छेद डाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने अपना हाथ खूँटी की ओर, अपना दाहिना हाथ बढ़ई के हथौड़े की ओर बढ़ाया; और हथौड़े से सीसरा को मारा, उसके सिर को फोड़ डाला, और उसकी कनपटी को आर-पार छेद दिया।