Judges 5:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki kya unhon ne loott pakar bantt naheen lee? kya aek aek puroosh ko aek aek varan do do kunvaariyan aur seesara ko range huae vasr kee loot, varan bootte kaddhe huae rangeele vasr kee loot, aur lootte huon ke gale men donon or bootte kaddhe huae rangeele vasr naheen mile?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
‘निश्चय ही उन्होंने विजय पाई है निश्चय ही पराजितों की वस्तुएँ वे ले रहे हैं! निश्चय ही वे बाँटते हैं आपस में वस्तुओं को! एक लड़की या दो, दी जा रही हर सैनिक को। संभवत: सीसरा ले रहा है, कोई रंगा वस्त्र। संभवत: एक कढ़े वस्त्र का टुकड़ा हो, या विजेता सीसरा पहनने के लिए, दे कढ़े किनारी युक्त वस्त्र।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“निस्सन्देह वे लूट के माल को एकत्र कर, आपस में बांट रहे हैं, प्रत्येक पुरुष को एक या दो कन्याएँ; लूट के रंगीन वस्त्र, रंगीन, बेल-बूटेदार वस्त्र सीसरा को मिलेंगे; मेरे गले के लिए लूट में बेल-बूटेदार दो रूमाल मिलेंगे।”
Hindi Bible HHBD
कि क्या उन्हों ने लूट पाकर बांट नहीं ली? क्या एक एक पुरूष को एक एक वरन दो दो कुंवारियां; और सीसरा को रंगे हुए वस्त्रा की लूट, वरन बूटे काढ़े हुए रंगीले वस्त्रा की लूट, और लूटे हुओं के गले में दोनों ओर बूटे काढ़े हुए रंगीले वस्त्रा नहीं मिले?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
‘क्या उन्होंने लूट पाकर बाँट नहीं ली? क्या एक एक पुरुष को एक एक वरन् दो दो कुँवारियाँ; और सीसरा को रंगे हुए वस्त्र की लूट, वरन् बूटे काढ़े हुए रंगीले वस्त्र की लूट, और लूटे हुओं के गले में दोनों ओर बूटे काढ़े हुए रंगीले वस्त्र नहीं मिले?’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
‘क्या, उन्हें अब तक लूट का सामान नहीं मिला? क्या, वे सामान का बंटवारा नहीं कर रहे? हर एक योद्धा के लिए एक या दो कन्याएं. सीसरा के लिए रंगे हुए वस्त्र, रंगे हुए तथा कसीदा किए हुए वस्त्र; उनके गले पर, जो लूट में से, दोहरी कशीदाकारी किए हुए वस्त्र?’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
‘क्या उन्होंने लूट पाकर बाँट नहीं ली? क्या एक-एक पुरुष को एक-एक वरन् दो-दो कुँवारियाँ; और सीसरा को रंगीले वस्त्र की लूट, वरन् बूटे काढ़े हुए रंगीले वस्त्र की लूट, और लूटे हुओं के गले में दोनों ओर बूटे काढ़े हुए रंगीले वस्त्र नहीं मिले?’