Judges 6:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahova ne us par draashtti karake kaha, apanee isee shaktai par ja aur too israaeliyon ko midhaaniyon ke hath se chhudaaega kya maain ne tujhe naheen bheja?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा गिदोन की ओर मुड़ा और उससे बोला, “अपनी शक्ति का प्रयोग करो। जाओ और मिद्यानी लोगों से इस्राएल के लोगों की रक्षा करो। क्या तुम यह नहीं समझते कि वह मैं यहोवा हूँ, जो तुम्हें भेज रहा हूँ?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु उसकी ओर उन्‍मुख हुआ। उसने कहा, ‘अपनी इसी शक्‍ति के आधार पर जा और इस्राएलियों को मिद्यानियों के हाथ से मुक्‍त कर। निस्‍सन्‍देह मैं तुझे भेज रहा हूँ।’
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने उस पर दृष्टि करके कहा, अपनी इसी शक्ति पर जा और तू इस्राएलियों को मिद्यानियों के हाथ से छुड़ाएगा; क्या मैं ने तुझे नहीं भेजा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने उस पर दृष्‍टि करके कहा, “अपनी इसी शक्‍ति पर जा और तू इस्राएलियों को मिद्यानियों के हाथ से छुड़ाएगा। क्या मैं ने तुझे नहीं भेजा?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह ने गिदोन से कहा, “अपनी इसी शक्ति में जाकर मिदियानियों के अधिकार से इस्राएलियों को छुड़ाओ. तुम्हारे लिए यह मेरा आदेश है, मैं हूं तुम्हें भेजने वाला.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने उस पर दृष्टि करके कहा, “अपनी इसी शक्ति पर जा और तू इस्राएलियों को मिद्यानियों के हाथ से छुड़ाएगा; क्या मैंने तुझे नहीं भेजा?”